मारवाड़ी युवा मंच और प्रगति क्लब एनटीपीसी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में मारवाड़ी युवा मंच और प्रगति क्लब एनटीपीसी द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 43 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया, साथ ही नेत्रदान के लिए भी लोगो में जागरूक किया गया। एनटीपीसी के सीजीएम राजीव खन्ना, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया और अन्य एनटीपीसी के मुख्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

मंच में 107 बार रक्तदान कर चुके सुदीप्त महाराज, 50 बार से अधिक रक्तदान कर चुके राजा केडिया और विनय केडिया को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच के सारे पदाधिकारियों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष राकेश गोयल, प्रांतीय सयुंक्त मंत्री सुमित अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक अंजय अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन आशीष अग्रवाल, प्रांतीय सहसंयोजक विकास अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष पारस अग्रवाल, सचिव अक्षत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण केडिया, पूर्व कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आशीष गोयल, बिट्टू, सुलभ अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रुपेश गोयल, वैभव गोयल, सुदीप्त महाराज, मनीष पालीवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article