सड़क हादसे में पुत्र की घटना स्थल पर ही मृत्यु-पिता गंभीर घायल….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  जिले में हादसों का दौर लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर के पास घटित घटना में पिता-पुत्र हादसे का शिकार हुए। उक्त सड़क हादसे में पुत्र की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वही पिता की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

Wबताया जा रहा हैं की बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क डिवाइड से जा टकराये। 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार पुत्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी हो गई। वही पिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिर में गंभीर चोट लगने से पिता सगुन महंत गंभीर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच जांच कार्यवाही कर रही हैं।

Share This Article