ग्राम चैतमा में उचित मूल्य दुकान की करी गयी जांच खाद्यान्नों के भंडारण का किया गया सत्यापन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  korba कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में विकासखंड पाली के ग्राम चैतमा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुकान का संचालक और हितग्राहियों की उपस्थिति में जांच की गयी। दुकान में भंडारित चांवल, शक्कर की मात्रा का ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टॉक सत्यापन के साथ ही अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।

- Advertisement -

जांच के दौरान संचालक द्वारा स्टॉक रजिस्टर का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस हेतु संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दे 2 दिवस में पंजी संधारित कर एसडीएम पाली के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Share this Article