उपमुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता.पुलिस ने कुछ युवक कांग्रेसियों को लिया हिरासत में..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा / कोरबा जिले के सीएसईबी चौक के समीप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में काला झंडा दिखाने की कोशिश करने वाले युवकों का मानना है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का लगाया गया कट आउट हटाकर उसकी जगह उपमुख्यमंत्री का कट आउट लगा दिया गया इससे कांग्रेस नेताओं का अपमान हुआ है जिसका विरोध करने के लिए उन्होंने काला झंडा दिखा कर विरोध करने का प्रयास किया।

- Advertisement -

 

कांग्रेस कमेटी महासचिव शब्बीर ख़ान,एनएसयूआई ज़िला महामंत्री जुनैद मेमन,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष राजू पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,ज़िला सचिव कमल किशोरचंद्रा,विधानसभा महासचिव मुकेश सिंह और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे…!

 

Share this Article