पहली बारिश ने भिलाई बाजार चौक की पोल खोल दी दुकान व घरों में घुसा पानी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में पहली बारिश ने भिलाई बाजार चौक की पोल खोल दी शाम लगभग 6 बजे से हुई बारिश का पानी घरों में घुस गय जिससे लोगों का सामान पानी में तैरने लगे लोग बर्तनों से फेकने लगे भिलाई बाजार चौक वासियों ने हर साल नाली की सफाई कराने के बात कहते है, चौंक वासियों का कहना है की सरपंच द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था नही कराने का खामिजा भिलाई बाजार चौक वासियों को उठाना पड़ रहा है पानी दुकान घरों में घुस जाने से लोगों को व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है,जिसे लेकर  चौक वासियों को में काफी रोष व्याप्त है। सड़क तालाब बन गया है जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।

- Advertisement -

चौक के दुकान घर जिसमे पानी घुसा है बग्गू सिंह राजपूत का मोबाइल दुकान, वा स्टेस्नरी डेली नीट्स की दुकान का सामन पानी में तैर रहे थे जिससे बग्गू सिंह को काफ़ी नुकसान हुआ है, राजेंद्र प्रजापति के किराने की दुकान, उज्ज्वल गाइन के सुहाग भंडार, जूते की दुकान का सामन भी पानी में तैर रहा था, सोहन प्रजापति के सुहाग भंडार की दुकान, मोहन प्रजापति के वेल्डिंग दुकान, पुनी प्रजापति के किराने की दुकान का समान पानी में भीगने से इन व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है, चौंक वाले ग्राम पंचायत भिलाई बाजार के सरपंच से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं ताकि बरसात में इन्हे कोई दिक्कत न हो।

Share this Article