कोतवाली व पुलिस कालोनी के विकास के लिए पार्षद ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा शहर के हृदयस्थल में जर्जर हो चुके सिटी कोतवाली का निर्माण और विकास कराये जाने संबंधी वार्ड क्र.11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने 21 जून योग दिवस पर कोरबा प्रवास पर आये उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा है। दिनेश सोनी ने अरुण साव को बताया कि वार्ड -11 में वर्षों पुराना सिटी कोतवाली कार्यालय व कालोनी स्थित है। आवासीय कालोनी काफी जर्जर हो चुकी है और उक्त अनुपयोगी हो चुके कालोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने पर भी अधिकारी व कर्मचारी मजबूरी में निवास कर रहे हैं।

- Advertisement -

दिनेश सोनी ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि अनुपयोगी हो चुके कालोनी को अवलोकन/निरीक्षण कर पुन:निर्माण एवं विकास कराये जाने हेतु उचित पहल की जाए। श्री सोनी ने बताया कि इससे पहले भी वे लगातार कई मौकों पर शासन-प्रशासन का ध्यान इस विषय पर आकृष्ट कराते रहे हैं। सिटी कोतवाली परिसर में काफी विशाल भूमि स्थित है जिसका वर्तमान विकास के दौर में सदुपयोग किया जाना आवश्यक है। यहां बेहतर कालोनी और अन्य विकास कार्य कराये जाने के साथ-साथ संसाधनों का सुदृढ़ीकरण कराने की आवश्यकता बनी हुई है।

Share this Article