गुजरात के वडोदरा में स्कूल वैन से छात्राओं के बाहर गिरने का वीडियो सामने आया……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba गुजरात के वडोदरा में स्कूल वैन से छात्राओं के बाहर गिरने का वीडियो सामने आया है। यहां दो छात्राएं एक स्कूल वैन से गिर गई थीं। बच्चियों के गिरने पर भी ड्राइवर तेजी से आगे बढ़ गया था। इसके बाद उसे और वैन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज वीडियो में दिख रहा है कि एक सोसायटी से गुजर रही स्कूल वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाता है और वैन में सवार दो छात्राएं सड़क पर गिर जाती हैं। हालांकि, स्कूल वैन चालक को इसकी जानकारी भी नहीं लगती और वैन तेजी से आगे निकल जाती है। वडोदरा के मकरपुरा पुलिस ने वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शरू की है।

- Advertisement -

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी प्रणव कटारिया के अनुसार वायरल वीडियो बुधवार (19 जून) का है। आरोपी ड्राइवर की उम्र 23 साल बताई गई है। उसके पास लर्निंग लाइसेंस है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल वैन ड्राइवर और वैन मालिक दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। आरोपियों के नाम प्रतीक पढियार और जिग्नेश जोशी हैं।

Share this Article