यातायात पुलिस और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया जांच अभियान , कुल 40 वाहनो पर की गई कार्यवाही…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के पुलिस के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही की गयी।

- Advertisement -

जिले में हुई इस सख्त कार्यवाही के अंतर्गत 22 जून को कुल 40 ओवर स्पीड गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही की गई और कुल 56000 समन शुल्क जमा कराया गया। वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 5 1/2 माह में ही 179 कार्यवाही कर ली गई है जो लगभग 144% प्रतिशत की वृद्धि है। इनसे अब तक 1 लाख 68 हज़ार समन शुल्क वसूला गया।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी।

लगातार हो रही दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों की जांच की गयी और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाये, ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें।

Share this Article