NOW HINDUSTAN कोरबा वन मंडल में हाथियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार 10 हाथियों का झुंड ग्राम पसरखेत से आगे बढक़र कोरबा रेंज के ग्राम दरगा होते हुए अब ग्राम केराकछार पहुंच गया है। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में ग्राम बताती में एक ग्रामीण के बाड़ी में लगे फेंसिंग तार व खंभे को तोड़ दिया इतना ही नही केले और सब्जी की फसल को भी चौपट कर दिया।
- Advertisement -
डिप्टी रेंजर श्री केशरवानी ने बताया कि बढ़ी संख्या में हाथियो के ग्राम केराकछार पहुंचने पर वन अमला सतर्क हो गया है। ग्राम केराकछार व आसपास के ग्राम में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया है। 10 हाथियो के अलावा तीन हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया पहुंच गए है। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

