चाइल्ड पोर्नोग्राफी: बच्चों का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में किया अपलोड, 01 युवक गिरफ्तार….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी को निर्देश दिया गया था कि अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए जिस पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्राप्त सीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टिप लाइन पर बाल्को पुलिस के द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अपराध कमांक 323/2024 धारा 67,67ख आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

- Advertisement -

आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया जो टीम के द्वारा सायबर सेल से प्राप्त डिटेल पर एक आरोपी को बालको के नया रिसदा से गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी ने महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया था अपलोड।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्र.आर. राजनारायण सिंह, का उत्कृष्ट योगदान रहा।

Share this Article