बालको थाना पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने के आरोप में कथित आरोपी को किया गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत 18 मई को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया की एक व्यक्ति के द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट और अप्राकृतिक अनाचार किया है, कि प्रार्थिया के आवेदन पर थाना बालकोनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपी घटना के बाद से फरार था। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धर्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में उक्त कथित आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार की गयी ।  टीम के द्वारा लगातार कथित आरोपी के पता-तलाश में जुटी रही, पुलिस टीम के लगातार प्रयासो 24 जून को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

- Advertisement -

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, प्र.आर. नरेन्द्र लहरे, आरक्षक रिर्चर्ड डेविड निराला, सुजीत कुरी का विशेष योगदान रहा।

Share this Article