तीन अंतर्राज्यीय कथित चोर को ओडिशा से किया गया गिरफ्तार-5 मोटरसाइकिल बरामद…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NnOW HINDUSTAN korba जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मोटरसाइकिल चोरी करने और उसे खपाने के मामले में तीन अंतर्राज्यीय कथित चोरों को मानिकपुर चौकी पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कथित आरोपियों में एक खरीददार भी बताया जा रहा हैं। आरोप हैं की वे विभिन्न क्षेत्रों से दुपहिया गाड़ियों की चोरी करने के बाद उन्हें दूसरे प्रदेश में बेच देते थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिछले दिनों कोरबा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस की टीम ने सीमावर्ती और उड़ीसा के बरगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर कार्यवाही की। वहां से चोरी की कुल 5 बाइक बरामद की गई है। ये सभी चोरी कर यहां तक लाई गई है।
इस संबंध में मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे क्षेत्र से चोरी करने के बाद इन गाड़ियों की नंबर प्लेट उड़ीसा में बदल दी जाती थी, ताकि आगे का काम आसान हो सके। बताया जा रहा है कि पकड़े गए कथित आरोपी खरसिया उड़ीसा क्षेत्र के रहने वाले हैं और इससे पहले भी चोरी की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक एक्टिवा वाहन की चोरी उक्त कथित आरोपियों द्वारा की गई थी चोर की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

पकड़े गए सभी कथित आरोपी के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं, जिस पर पुलिस अन्य जिलों की पुलिस से बात कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है, पकड़े गए कथित आरोपियों के पास से पांच मोटरसाइकिल जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

 

Share this Article