एचटीपीपी और डीएसपीएम में पदस्थ नेतानुमा अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ हो जांच : योगेश जैन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba जिला चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन ने कोरबा स्थित पावर हाऊस में स्थानांतरण पॉलिसी के विरुद्ध कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं उनकी कार्यशैली के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के अध्यक्ष को शिकायत करते हुए उनके पिछले दो वर्ष के कार्यकाल की जांच की मांग करी हैं।

- Advertisement -

कोरबा जिला चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि “एचटीपीपी एवं डीएसपीएम पावर प्लांट्स में कुछ ऐसे अधिकारी है, जो कई वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत है। उनकी कार्यशैली को लेकर अनेक प्रकार की अनियमितता देखी जा रही है। कुछ अधिकारी ऐसे भी है जो अभियंता संघ से सीधे तौर पर जुडे हुए हैं और उसका फायदा अपने निजी स्वार्थ के लिए भी उठा रहे है। ऐसे अधिकारी कंपनी के नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेते प्रदायकर्ता एवं कांट्रैक्टरों के साथ मिलीभगत कर कंपनी को चूना लगा रहे हैं। किंतु प्रकिया के तहत यदि किसी अन्य प्रदायकर्ता या ठेकेदार, जो उनकी गुडबुक में नहीं है, को सप्लाई या ठेका प्राप्त होता है तो उन्हें उनकी कोई गलती नहीं होने के बावजूद भी परेशान किया जाता है।”

इनके द्वारा यह बताया जाता है कि स्थानांतरण होने के उपरांत 6 माह के अंदर पुनः हम कोरबा में ही पदस्थ किये जायेंगे, जो कि न्यायोचित नहीं होगा।

Share this Article