NOW HINDUSTAN कोरबा मंगलवार को अंचल के सिविल लाइन थाना अंतर्गत घंटाघर स्थित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स की छत से गला रेता कर आत्महत्या के लिये तीन मंजिल बिल्डिंग से कूदे युवक की पहचान हो गयी है।
मृतक का नाम कालेश्वर पात्रे बताया जा रहा हैं जो खपराभाट्टा बस्ती का निवासी था। 22 वर्षीय कालेश्वर के साथ क्या घटना घटित हुई हैं। उसने ऐसा कदम क्यू उठाया है । पुलिस इसकी जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार वह किसी कोयला कारोबारी के यहां कार्यरत था। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

