NOW HINDUSTAN korba जिले में चल रहे कबाड़ के अवैध धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है कबाड़ियों के पांच ठिकानों पर छापा मारा गया है इसमें लगभग सात टन कबाढ़ जप्त किया गया। इसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कबाड़ के धंधों को लेकर पुलिस सतर्क है और इससे संबंधित मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर चोरी छिपे कबाड़ का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने ऐसी जगह के बारे में जानकारी जुटाई और कबाड़ियों पर कार्रवाई की। राताखार के कबाड़ दुकान में छापा मार कर पिकअप को जप्त किया गया। उसे पर लगभग 5 टन कबाड़ लोड था।
- Advertisement -
इसके अलावा पुलिस ने कोतवाली थाना अंतर्गत रामपुर ,कटघोरा में भी कार्रवाई की और सामानों को जप्त किया। पुलिस का कहना है कि पूर्व में कबाड़ के आठ दुकानों को सील किया गया था । अभी सील खुला नहीं है। कबड्डी स्थान बदलकर कम कर रहे थे । कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें राताखार निवासी मुकेश साहू, बायपास रोड रामनगर क्षेत्र में रहने वाला तनवीर अंसारी, सीतामढ़ी निवासी जुगनू सारथी और छुरी में कबाड़ का वर्षों से धंधा कर रहे हैं विजय साहू के अलावा कटघोरा के रहने वाले वेदराम भी शामिल है। सभी पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत किस दर्ज किया है इसके पहले भी पुलिस ने छुरी के कबड्डी विजय साहू पर कई बार कार्रवाई की है मगर वह अपनी आदतों से बात नहीं आ रहा है।

