NOW HINDUSTAN korba कोरबा अंचल के मध्य मुख्य मार्ग में रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित प्रतीष्ठित दुकान डिलाइट क्लॉथ में गत रात्रि लगभग 10:20 बजे आग लगने की घटना घटित हो गई। बताया जा रहा हैं की जिस वक्त यहां आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी और संचालक सहित कर्मचारी घर जा चुके थे। एकाएक आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कोतवाली पुलिस और दमकल वाहन भी पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान के ऊपरी मंजिल से लगी है। दुकान के सामने से हाई टेंशन तार गुजरी हुई है और यहां पेड़ की डालियां भी लटकी हैं। ऐसी चर्चा है कि तार में आपस में शॉर्ट सर्किट होने से उत्पन्न चिंगारी के संपर्क में दुकान की सजावट के लिए उपयोग में लगाई गई ज्वलनशील सामग्री का संपर्क होने से आग बढ़ गई और दुकान के अंदर तक फैल गई है। बड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया।
इस आग से दुकान संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

