कटघोरा वन मंडल द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम, वन महोत्सव अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान की शुरूवात पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश में कुल 4 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। श्री देवांगन ने कहा कि कटघोरा वन मंडल छुरी के सलोरा में स्थित नवोदय विद्यालय परिसर में वन महोत्सव अभियान की शुरूवात हुई है। जिले में दोनों वनमण्डल कोरबा और कटघोरा वन मंडल में इस वर्ष 15 लाख के करीब पौधे लगाए जाएंगे।

- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आप सभी अपनी पूज्यनीय मां के नाम पर पौधे जरूर लगाएं। मां से अटूट प्रेम होता है मां अपने बच्चों को सदैव प्रेम और स्नेह करती है। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, डीएफओ कुमार निशांत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व महामंत्री मनोज यादव सहित नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

माता कोसगाई वाटिका में कैबिनेट मंत्री ने लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने माता कोसगाई वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत ने भी पौधारोपण किया। साथ ही निशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Share this Article