कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  “हम कहां से आए हैं, अपने सपनों के लिए कैसे संघर्ष करते हैं, ये सारी बातें जीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उन्हीं से अपने लक्ष्य को हासिल करने की हमारी राह तैयार होती है। इसलिए मेरे जीवन के संघर्ष की वो सारी यादें मेरे जेहन में आज भी मौजूद हैं, जिनसे मुझे अपना कार्य करने, उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक निभाने की प्रेरणा मिलती है।”

- Advertisement -

उक्त कथन कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहीं। कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। आईएएस श्री वसंत ने औद्योगिक नगरी कोरबा में गंभीर रूप ले रही पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पर्यावरण के मानकों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार पर्यावरण संरक्षण मंडल के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाता है कि नियमों का पालन हो।
उदाहरण के अगर किसी इंडस्ट्री में पर्यावरणीय मानक दरकिनार करने की शिकायत हो तो स्टेप बाई स्टेप नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाती है। किसी इंडस्ट्री पर सीधे तालाबंदी नहीं की जा सकती, क्योंकि वहां हजारों श्रमिक कार्य करते हैं और उनका घर परिवार चलता है। इसलिए ऐसी शिकायतों पर जो भी कानून के प्रावधान हैं, उसके अनुसार कार्यवाही कर, नोटिस जारी कर और वांछित सुधार कराकर शिकायतों के निराकरण का प्रयास किया जाता है। श्री वसंत ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में समुचित विकास हमेशा में मेरा फोकस रहा है। अभी भी में प्राचार्यों की बैठक लेकर ही आ रहा हूं। मैंने उनसे अच्छी पढ़ाई और परीक्षा में उम्दा नतीजे का वादा लिया है।

उनके परिचय का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक मनोज शर्मा ने किया। अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कोरबा प्रेस क्लब की जिम्मेदारियों और गतिविधियों से रूबरू कराया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल ने किया। मंच संचालन सचिव नागेंद्र श्रीवास ने किया।

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोरबा प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सचिव नागेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह व शेख असलम सहित कोरबा प्रेस क्लब कोरबा से पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री वसंत को क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।

Share this Article