चना चोरी का आरोपी गिरफ्तार , कोरबी थाना का मामला…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  प्रार्थी कमलेश कुमार राज ने फोन सूचना दिया कि उसके गॉव का जयनाराण यादव उचित मूल्य की दुकान में वितरण हेतु आये शासकीय चना को दिनांक 13.07.2024 को चोरी कर प्रातः 06:30 बजे बिक्री करने गया था। जिसे वह सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस स्टाफ प्र.आर. 70 आर. 591,669 के साथ मौके पर जा कर देखा गया ।

- Advertisement -

ग्राम पंचायत दम्हामुडा सरपंच शासकीय सामान उचित मूल्य की दुकान का विक्रेता का काम करता है। दिनांक 29.06.2024 को उचित मूल्य की दुकान हेतु कटघोरा से 08 बोरी चना जिसमें 01-01 किलो के पैकेट है दम्हामुडा ट्रक से आया था। वर्षा होने और ट्रक में चावल भरा होने से ट्रक फंसने के डर से चालक रोड पर ही लेने बोला तो। फोन कर अपने बडे भाई इमलेश कुमार को बोला जिसने  08 बोरी चना एवं 20 पैकेट खुला चना को अपने घर के एक कमरे में रखवाकर ताला लगा दिया था। दिनांक 13.07.2024 को कमलेश करीब 05:00 फोन कर बताया कि चना वाले कमरे का ताला टूटा है तथा खुले पैकेट से 11 किलो चना 11 पैकेट नही है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

तब प्रार्थी थाना में रिपोर्ट किए और गॉव के जयनारायण यादव को  सरकारी चना 11 पैकेट के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

Share this Article