NOW HINDUSTAN korba विगत 13 दिनों से राजस्व पटवारी संघ कोरबा प्रदेश संगठन के आहवान पर अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर घंटा में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए है। आंदोलन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी नैतिक समर्थन दिया । बाकायदा फेडरेशन के पदाधिकारी धरना स्थल पहुच कर मांगो को पूरा करने की मांग की ।
- Advertisement -
पटवारियों की मांग है कि भुइयाँ एप्प को लागू कर दिया गया है लेकिन कोई संसाधन नही दिया जा रहा है। संसाधन की मांग की गई है। पटवारियों का कहना है कि आन लाइन कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है । जबकि कई ऐसे क्षेत्र है जहां आज भी नेट का कनेक्शन नही है । लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष जे पी खरे ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द मांगी को पूरा करे। पटवारियों पर जो कार्यवाई की जा रही है उसे भी रोका जाए । कर्मचारी फेडरेशन पटवारियों को अपना नैतिक समर्थन दे रहा है।

इस मौके पर संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आर डहरिया, महासचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तरुण सिंह राठौर , शिव लाल भगत जिलाअध्यक्ष पटवारी संघ कोरबा , पटवारी संघ उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, समेत बड़ी संख्या में राजस्व पटवारी मौजूद रहे।

