बुधवारी बाजार में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के माध्यम से ऐसे मजदूरों को जो संस्थान ,कारखानों, स्थापनाओं में नियोजित अभिदायदाता श्रमिक मजदूरों को कम दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी कड़ी में नवीन श्रम अन्न केंद्र बुधवारी बाजार का शुभारंभ किया गया । यहां 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन दिया जाएगा ।

- Advertisement -

इस मौके पर वाणिज्य ,उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि इससे मजदूरों को लाभ मिलेगा । जो दिन रात श्रम करते है। केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के हित में योजना बनाते आ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ निर्देश है कि किसी भी प्रकार के सामानों की खरीदी ना कर हितग्राहियों के खाते में सीधे पैसे जमा करें ताकि उन्हें लाभ मिल सके प्रदेश के 33 जिलों में से 22 से 23 जिलों में श्रम अन्न योजना लागू किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से इस योजना का लाभ मिल रहा है । मजदूर और उनके परिवार को इससे काफी राहत मिल रही है ।

इस मौके पर महत्वपूर्ण योजना का चेक का भी वितरण किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, भाजपा कोशाध्यक्ष गोपाल मोदी , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व मंत्री नवीन पटेल , देवेंद्र पण्डेय , मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा , कोरबा मंडल अध्यक्ष पविन्दर सिंह , प्रफुल्ल तिवारी, लक्ष्मण श्रीवास, सुमन सोनी ,

Share this Article