हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज,करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में आपसी विवाद का मामला……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba दिनांक 16 जुलाई 2024 की रात्रि लगभग 8 बजे थाना करतला क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का एक अव्यस्क बालक अपने भाइयों के साथ अंगार देखने गया और जमीन पर बैठ अंगार देख रहा था कि इसी बीच लगभग 21 बजे 7-8 बालको द्वारा अव्यस्क बालक को अंगार में धकेल भाग गए जिसे साथ गए उसके भाई अंगार से निकालकर घर ले गए जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लाया गया । आहत बालक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया जहां उपचार जारी तथा स्थिति बेहतर है ।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं कटघोरा मौके पर पहुंचे । घटना के संबंध में थाना करतला में हत्या के प्रयास संबंधी धारा 109 190 191 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर घटना में शामिल विधि से संघर्षरत सभी 8 बालकों को हिरासत में लिया गया तथा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का फॉर्म भरा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है । गांव नोनबिर्रा में स्थिति सामान्य है ।

Share this Article