छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद 18 से 20 जुलाई तक रहेंगे कोरबा प्रवास पर……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 18 से 20 जुलाई तक एमसीबी व कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. चरणदास महंत 18 जुलाई को सुबह 10 बजे रायपुर स्थित आवास से कोरिया जिले के बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बैकुंठपुर के सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे बैकुंठपुर से ग्राम छिन्दिया में अनिल जायसवाल के निवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 4 बजे ग्राम छिन्दिया से कोरबा के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -

19 जुलाई को सुबह 10.30 बजे कोरबा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे कोरबा से तुर्रीधाम जिला सक्ती के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे तुर्रीधाम मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे तुर्रीधाम से अड़भार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे अड़भार में मां अष्टभुजी देवी मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे अड़भार से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Share this Article