सीएसईबी पंप हाउस क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, कथित आरोपीयों के कब्जे से 107 लीटर देसी एवं विदेशी शराब जप्त….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा अंचल में 17 जुलाई को पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली की सीएसईबी पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले दो भाई पंप हाउस में दो अलग-अलग जगह पर भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब मोहर्रम शुष्क दिवस के अवसर पर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखें हुए है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

- Advertisement -

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर, चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप अजय सोनवानी द्वारा अपने मातहत स्टाफ़ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए सीएसईबी पंप हाउस के दो अलग-अलग जगह पर रेड कार्यवाही की।
कथित एक आरोपी निवासी पंप हाउस कॉलोनी 1B/51 चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के कब्जे से देसी मदिरा प्लेन शराब, बियर, अंग्रेजी शराब कुल 97.13 बल्क लीटर एवं पुलिस की टीम के द्वारा एक और ठिकाने से कथित दूसरे आरोपी निवासी पंप हाउस कॉलोनी 1B/51 चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के कब्जे से देसी मदिरा प्लेन शराब, बियर, अंग्रेजी शराब कुल 10.815 बल्क लीटर जुमला कीमती 91,490/- बरामद होने पर कथित आरोपीयों के कब्जे से विधिवत समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है, एवं आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Share this Article