लीवर फाइब्रोस्कैन रोबोतिक दंत चेकअप शिविर का 150 लोगों ने उठाया लाभ, शिविर में ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने दी नि:शुल्क सेवाएं….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  अलायंस क्लब, ऊर्जाधानी डिस्ट्रिक्ट 167 और इंटरनेशनल अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के सौजन्य से तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयोजन में श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में लीवर फाइब्रोस्कैन रोबोतिक दंत चेकअप शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने शामिल होकर परीक्षण कराया।

- Advertisement -

शिविर में श्रीराम केयर हास्पिटल बिलासपुर से तीन गाड़ियों में 13 सदस्यीय टीम पहुंची, जिसमें शामिल डॉ. प्रतीक छाबड़ा (लीवर रोग विशेषज्ञ), सरफराज खान (दंत चिकित्सक), डॉ. राज जायसवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और पतंजलि से डॉ. दानेश्वर नरेश ब्रदर्स ने शिविर में नि:शुल्क सेवाएं दी। शिविर में जांच कराने पहुंचे 150 से अधिक लोगों का फ्रांस की लिवर फाइब्रोस्कैन रोबोतिक दंत चेकअप मशीन के द्वारा नि:शुल्क रोबोतिक परीक्षण किया गया।

शिविर की मुख्य संचालिका भगवती अग्रवाल का छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से शाल, श्रीफल और बुके से सम्मान किया गया। शिविर के दौरान राम सिंह अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, शोभा केडिया की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
शिविर में सेवा देने वाली टीम का बिथी सरकार, दिलीप साव, शारदा वसावतिया, श्रीमती पवार, अलका गुप्ता, ममता गुप्ता, उषा अग्रवाल, उमा शर्मा, अक्षय दुबे, बिमला निमेश्वरी, खुशी उपाध्याय, कॉलेज के प्रिंसिपल, स्टाफ, अध्यक्ष टोनी जैन, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजू अग्रवाल आदि ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मोमेंटो और स्टाफ को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Share this Article