पाली रेंजर ने हिरण तस्करी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार,खाल और सिंग किये गए जब्त …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पाली रेंज में हिरण की तस्करी करने के आरोप में रेंजर की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए तस्कर के बाद वन्य जीव प्राणियों की तस्करी करने वालो में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में हिरण की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कथित आरोपी के पास से हिरण के खाल और सिंग मिलने की बात बताई जा रही हैं। बहरहाल तस्करी करने वाले कथित आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तस्करी में जुड़े बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this Article