जनपद पंचायत सदस्य मोनिका भगत ने कोरबा कलेक्टर को लिखा पत्र …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba जनपद पंचायत सदस्य मोनिका भगत ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिख कर मांग की है कि कोरबा जिले के सभी जनपद सदस्यों को अपने संबंधित ग्राम पंचायतो में विकास कार्य करवाने हेतु जिला खनिज न्यास संस्थान मद से 25-25 लाख रूपये प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें क्योंकि पूर्व में खनिज न्यास संस्थान मद से जनता की मांगो पर ग्राम पंचायतो में विकास कार्य स्वीकृत कराने में जनपद सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं क्षेत्र में 25-25 लाख रूपये सभी ग्राम पंचायतो में स्वीकृत होने से सामान्य रूप से चौमुखी विकास ग्रामीण क्षेत्रो के ग्राम पंचायतो में होगा ।

- Advertisement -

जनपद सदस्य मोनिका भगत के इस पत्र के बाद सभी जनपद सदस्य भी इस मांग का समर्थन कर रहे है ।  डीएमएफ की राशि से शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की जा सकती गई पहले भी कुछ राशि को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रख जाता था । खासकर इस राशि से स्कूल आंगन बड़ी भवन के निर्माण जे साथ ही उसके जीणोद्धार किया जाता था ।

Share this Article