ग्राम पंचायत पोटापानी में 20 लाख से बनाई जाएगी सीसी रोड……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba ग्राम पंचायत पोटापानी के सिनमिनापारा मोहल्ला में जिला खनिज न्यास मद से सीसी रोड बनाने के लिए 20 लाख की मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण का जनपद सदस्य योगलक्ष्मी मरावी, विधायक प्रतिनिधि अनिल मरावी, दिलराज मरकाम ने भूमिपूजन किया।

- Advertisement -

बारिश के समय सिनमिना पारा, बरहामुडा और बगदरी डांड़ के ग्रामीणों को सड़क नहीं बनने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड बनने से काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में कीचड़ के बीच आवाजाही करनी पड़ती थी। इस मौके पर कमपाल मरांडी, भारत जगत, धरम मरावी, इतवार सिंह के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this Article