NOW HINDUSTAN कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 8 हाथियों के दल ने ग्राम कुदमुरा में तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप को भी तोड़ दिया। दो हाथी ग्राम गीतकुंआरी में अभी भी घूम रहे हैं। करतला रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चिकनीपाली के जंगल में पहुंच गए हैं।
- Advertisement -
कोरबा वनमंडल में अभी 11 हाथी भ्रमण कर रहे हैं। बाकी हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल लौट चुके हैं। ग्राम कुदमुरा में 8 हाथियों ने किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करतला रेंज में दंतैल हाथी अभी शांत है। दो दिनों में ग्राम फतेगंज और रीवाबहार में नुकसान पहुंच चुका है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 13 हाथी घूम रहे हैं। पसान और केंदई में भी हाथी अब गांव के किनारे पहुंचने लगे हैं।

