साडा कन्या की रासेयो इकाई ने मैग्जीन भाठा में किया पौधरोपण…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा अंचल के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा टी.पी. नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का यह कार्यक्रम रासेयो इकाई के गोद मोहल्ला मैग्जीन भाठा में किया गया। साथ ही मोहल्ले के लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए जन जागरुकता रैली निकाली गई।

- Advertisement -

जागरुकता रैली के पश्चात काली मंदिर, दुर्गा मंदिर व कब्रिस्तान के समीप आम, पीपल, जामुन, नीम व पपीता के पौधे लगाए गए। पौधरोपण में मोहल्ले के लोगों ने भी सहयोग दिया। साथ ही स्वयं सेविकाओं के साथ नागरिकों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण का यह कार्यक्रम गवर्नमेंट साडा कन्या स्कूल के प्राचार्य रणधीर सिंह के मार्गदर्शन व रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक के नेतृत्व में किया गया।

Share this Article