NOW HINDUSTAN कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन के साथ युवा मोर्चा के 15 से अधिक सक्रिय कार्यकर्तागण मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस अवसर पर उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती के सम्मिलित हुए। साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर महादेव मंदिर, इंदौर में खजराना गणेश की पूजा-अर्चना कर कोरबा वासियों के खुशहाली और उन्नति की कामना करी।
- Advertisement -
नरेन्द्र देवांगन के साथ प्रमुख रूप से पि.वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव, पूर्व महामंत्री भाजपा दर्री अनिल यादव, भाजयुमो अध्यक्ष दर्री मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा नेता रामकुमार राठौर, पार्षद विजय साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष दर्री शैलेन्द्र यादव, नवीन ठाकुर,भाजयुमो मंडल कोसाबाड़ी से संजय मानिकपुरी, अतुल राजपूत, कपूरचंद पटेल, आशीष द्विवेदी, रवि पोर्ते, देवेश शंकर देवांगन, हेमसागर पटेल, नरेन्द्र गोस्वामी दौरे पर है।

