प्रेरक पंचायत कल्याण संघ ने कैबिनेट मंत्री को बताईं समस्याएं…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रेरकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि 31 मार्च 2018 से केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बाहर कर दिया गया है। तब से लेकर आज तक हम मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं और अपनी मांगों को रख रहे हैं। लेकिन आज तक कोई भी मंत्री, विधायक, सरकार ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया और सभी युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

- Advertisement -

21 जुलाई से होने वाले विधानसभा में उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक उठाने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से आग्रह किया। प्रेरकों ने रोजगार देने की बात जिलाध्यक्ष रविंद्र बाजपेयी के द्वारा कही गयी है। साथ में उपस्थित प्रेरक प्रदेश संगठन रामकुमार चौहान, खुर्शीदा बेगम, नितिन मुकेश, भीमा देवी नेटी, उमा साव, दिनेश डांडिया, पूरन पटेल, ईश्वर श्रीवास, अयंत्री बाई, सुंदर लाल सिंदराम, जगदीश राज व अन्य प्रेरक उपस्थित थे।

Share this Article