NOW HINDUSTAN korba नितेश कुमार मेमोरियल लॉयन्स स्कूल मड़वारानी में लॉयन्स क्लब कोरबा गुरुकुल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। साथी इस मौके पर स्कूल परिसर को ऑक्सीजन जोन बनाने के लिए सावन उत्सव के साथ पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- Advertisement -
इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल समेत स्कूल प्रबंधन के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय परिसर में वन विभाग के सहयोग पौधारोपण किया गया। वहीं बच्चों को पौधे लगाने प्रेरित किया गया। ताकि क्षेत्र में पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जा सके।


