बाबूजी का जीवन सादगी के साथ लोगों की सेवा में समर्पित रहा, उनके व्यक्तित्व से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है : डॉ. चरणदास महंत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read

स्व. बिसाहूदास महंत की 46वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN कोरबा छत्तीसगढ़ के जननेता स्व. बिसाहूदास महंत को उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत की आदमकद प्रतिमा पर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेश सहगल, सुरेन्द्र लांबा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, लक्ष्मी देवांगन, पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, अशोक जायसवाल, मनोज चौहान, तनवीर अहमद, लखन लाल सहिस, चन्द्रकुमार पाण्डेय, रामकुमार चन्द्रा, टीकाराम मनहर, सुरजदास मानिकपुरी, अनवर राजा, सीमा उपाध्याय, एस मूर्ति, दिनेश सोनी, रज्जाक अली, हाजी इकबाल दयाला, सीताराम चौहान, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, सुरति कुलदीप, बसंत चन्द्रा, रामगोपाल यादव, प्रदीप अग्रवाल, रोपा तिर्की, अरूण वर्मा, मस्तुल सिंह कंवर, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, राकेश पंकज, अमित सिंह, अशोक लोध, नफीसा हुसैन, द्रोपति तिवारी, एडी जोशी, महेन्द्र निर्मलकर, त्रिवेणी मिरी, महेन्द्र थवाईत, चंद्रशेखर महाराज, पोषक दास महंत, फुल दास महंत सहित अन्य कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है और आज छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के साथ यहां की जनता को भी खुशहाल बना रहा है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होंने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनकी कार्य क्षमता आज भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए कि उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास जी ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत को जाता है।

इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया सहित प्रदेश के कई स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और बाबूजी को विनम्र श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का संकल्प लिया।

Share this Article