ट्रक और बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, घायल यात्रियों को पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  कोरबा जिलान्तर्गत कोरबा चौकी-मोरगा के पास ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी हैं, जिसमे यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। 112 की मदद से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है की इस हादसे में यात्री बस क्रमांक CG 07 CP 9909 जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर-दुर्ग-भिलाई के लिए जा रही थी, इस दौरान बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के ग्राम केंदई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़ी एक कोयला से लदी ट्रक से जा टकराई।
हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

बस की तस्वीरें देखकर बड़ी अनहोनी की आशंका हुई परंतु सभी यात्री सुरक्षित है, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

घटनास्थल पर बारिश और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सभी यात्रियों को डायल 112 वाहन एवं हाईवे एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी सुझबुझ के साथ यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

Share this Article