राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में दुर्ग विश्विद्यालय रही विजेता , रायपुर बनी रनर अप ….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला खो खो  प्रतियोगिता में दुर्ग विश्वविद्यालय  ने जीत हासिल की वही रनर के रूप में रायपुर विश्वविद्यालय रही। छ. ग.शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित महिला खो खो प्रतियोगिता में प्रदेश भर की विश्विद्यालय की टीम भाग लेने पहुंची हुई थी । जिनमें विभिन्न महाविद्यालय के खिलाड़ी शामिल थे । कोरबा मिनीमाता कन्या कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर अपना दमखम दिखाया । दुर्ग महाविद्यालय की छात्राओं ने जीत हासिल की वहीं रायपुर की छात्राओं ने रनर का पुरुस्कार जीता  । जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया । जिसमें जन भागीदारी समिति के सदस्य व पदाधिकारी व महाविद्यालय के शिक्षक व खेल अधिकारी मौजूद रहे

Share This Article