सिरमिना भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी निरस्त……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत कोरबा जिले के 24 मंडलों में चुनाव कराया जाना है। 20 मंडलों में अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है जबकि 4 में अभी घोषणा शेष है। इस बीच कार्यकर्ताओं के बीच से यह बात निकली कि दो मंडल में अध्यक्ष रिपीट हुए हैं और इस खबर को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया।
जानकारी के अनुसार प्रसारित की गई इस खबर के बाद संगठन में हलचल तेज हुई और अंततः जिला चुनाव अधिकारी ने एक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है जबकि दूसरे के लिए सफाई दी गई है।

- Advertisement -

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री पांडेय ने कहा है कि सिरमिना मंडल के चुनाव की घोषणा की गई थी, जिसे नीतिगत कारणों के चलते निरस्त किया जाता है। पार्टी के नवीनतम निर्णय के अनुसार, यदि कोई मंडल अध्यक्ष एक वर्ष से अधिक समय तक किसी मंडल का अध्यक्ष रहे हैं, तो उन्हें पुनः मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। इसके तहत, सिरमिना मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त की जाती है। सर्वमंगला मंडल के अध्यक्ष को एक माह पूर्व नियुक्त किया गया था, और वर्तमान में सर्वमंगला मंडल, बांकीमोंगरा मंडल से अलग होकर एक नया मंडल बना है।

Share this Article