लिटिल मंचकिन स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. “प्रारंभिक बचपन की नींव” थीम पर लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह वर्ष 2024-25 का भव्य आयोजन शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होटल टॉप इन टाउन आईटीआई, कोरबा में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि आशुतोष पांडे (आईएएस) आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल , अभय तिवारी रहे।

स्कूल डायरेक्टर डॉ.कबिता तिवारी ने बताया कि विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसका बच्चों के साथ ही उनके परिजन ने जमकर आनन्द उठाया । विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. कबिता तिवारी एवं विद्यालय प्रबन्धन की देखरेख में समस्त तैयारियां की गईं थी।

Share This Article