बालको में कार्यरत एक मजदूर गर्म राख से झुलसकर हुआ गंभीर घायल……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में संचालित वेदांता समूह की कंपनी में भारत अल्युमिनियम कंपनी (बालको) के पावर प्लांट में एक मजदूर गर्म राख से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना शनिवार की देर रात घटित होना बताया जा रहा हैं। घायल मजदूर बालको के परसाभाटा निवासी बताया जा रहा है।

हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद बालको प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस घटना को लेकर क्या कार्यवाही कर रही है और घटना कहां और कैसे हुई किसकी लापरवाही है इसकी भी जांच बहुत जरूरी है ।

Share This Article