तीन बच्चों ने खाया कोसम का बीज एक की मौत……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. घर में खेल-खेल में तीन बच्चों ने एक डिब्बे में रखे कोसम के बीज को निकाला और फोड़कर खा लिया। इसके थोड़ी देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया । इलाज के दौरान 4 साल के बच्चे की मौत हो गई । जबकि दो बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Advertisement -

घटना बालको नगर के दैहान पारा की है। रविवार को रामनारायण के दो पुत्र शिवांश 7 वर्ष और दिव्यांश 4 वर्ष घर पर खेल रहे थे उनके साथ 3 साल की चचेरी बहन इच्छा भी खेल रही थी । इसी दौरान बच्चे घर पर रखे कोसम के बीच को निकाल लिये और बच्चों ने बीज को फोड़कर तीनो ने खा लिया । एक घंटे बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 4 साल के दिव्यांश की मौत हो गई । जबकि शिवांश और इच्छा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । रविवार रात  इलाज के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।।

Share this Article