दूध मापने के दौरान एक डेयरी दुकान के कर्मचारी और दूध बेचने आए ग्वाले के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने ग्वाले पर चाकू से हमला कर दिया । चाकू वाले के हाथ में लगी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है इसकी जांच की जा रही है।
- Advertisement -
घटना सोमवार की बताई जा रही है निहारिका क्षेत्र में रवि डेयरी स्थित है। डेयरी में हिमांशु यादव काम करता है। सोमवार को गोकुल नगर रहने वाला विशाल शर्मा दूध लेकर देने के लिए डेयरी पहुंचा था। दूध मापने के दौरान थोड़ा दूध गिर गया । ग्वाले ने हिमांशु से कहा कि दूध हिमांशु से गिरा है इसलिए वह पूरा दूध का हिसाब लिखे। जबकि हिमांशु ने कहा कि उसे अपने मालिक को हिसाब देना पड़ता है इसलिए दूध का हिसाब काफी में नहीं लिखेगा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच हिमांशु ने डेयरी में रखे चाकू को अपने हाथ में पकड़ लिया और विशाल शर्मा पर वार किया। बीच बचाव के दौरान चाकू विशाल के हाथ में लगी। दोनों के बीच विवाद की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए ।

इस बीच विशाल शर्मा ने इस घटना की जानकारी दूध व्यापारी संघ को दी । संघ के सदस्य बड़ी संख्या में डेयरी दुकान के पास पहुंचे। तब हिमांशु डेयरी दुकान की छत पर चढ़ गया और उनसे पत्थर बाजी किया । मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। विशाल शर्मा और हिमांशु को पड़कर थाने ले आई दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

