NOW HINDUSTAN. कोरबा सोमवार को प्रशासन की ओर से आयोजित जन चौपाल में राजगामार् ग्राम पंचायत के कार्यों को लेकर फिर शिकायत की गई है। सरपंच और सचिव की शिकायत लेकर गांव के उप सरपंच और पंच पहुंचे हुए थे । उन्होंने प्रशासन को बताया कि 2 साल पहले सरपंच और सचिव के भ्रष्टाचार को लेकर एक शिकायत प्रस्तुत किया गया था । इसकी प्रशासनिक जांच कराई गई थी। इसमें एक करोड़ 56 लख रुपए की गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। गड़बड़ी में प्रशासन ने तत्कालीन सचिव ईश्वर धीरहे को बर्खास्त कर दिया गया था । सचिव से 72 लाख 5 हजार 139 रुपये की वसूली को लेकर पत्र दिया गया था।
- Advertisement -
अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा भी इस मामले को लेकर 30 सितंबर 2024 को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अभी तक सरपंच के ऊपर का कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जनपद पंचायत के अनुमोदन के बिना ग्राम पंचायत के राशि का आहरण पर रोक लगाई गई थी। गांव के उपसरपंच और पंचों का आरोप है कि पंचायत के कार्य में अभी भी गड़बड़ी की जा रही है। बैठक की सूचना समय पर नहीं दी जा रही है। शिकायत में पंचों ने बताया है कि ग्राम पंचायत में 20 पांच और एक सरपंच है एक पांच का निधन हो चुका है। वर्तमान में 19 पांच कार्य कर रहे हैं।
लेकिन पंचायत के कार्यों की सूचना 10 पंचों को नहीं दी जा रही है । यह नहीं बताया जा रहा है कि किस आधार पर प्रस्ताव पास किया जा रहा हैं । पंचों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
उप सरपंच व पंचों ने यह भी शिकायत की है कि बिना अनुमोदन के ग्राम पंचायत की राशि का आहरण कर लिया गया है जिसके लिए प्रस्ताव में उनसे कोई जानकारी नहीं ली गई है। उप सरपंच और पंचों ने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच राजगामर के एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की बातों को ही मानकर कार्य करता है । कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिया कि मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी।और दोषियों को नही छोड़ा जाएगा ।

