पोड़ी पंचायत के 24 लाख रुपए गबन करने वाले भ्रष्टाचारियों पर कब होगी कार्यवाही……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत पोड़ी पंचायत में 1 वर्ष पूर्व 15वे वित्त से 24 लाख रुपए की राशि गबन का मामला सामने आते ही जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे को बचाने में लगे हैं। जानकारी अनुसार यह अभी बात सामने आई है कि पोड़ी पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर दबाव बनाया जा रहा। मामला यह है कि 1 वर्ष पूर्व पोड़ी पंचायत के खातों से 30 लाख रुपए की कार्य 15वे वित्त से स्वीकृत हुई थी। जो की कार्य से पहले 40 प्रतिशत की जारी करनी होती है। लेकिन जनपद बाबू लालदेव भगत नियम विरोध 80 प्रतिशत राशि एस.के ट्रेडर्स, समुद बाई, मारवी ट्रेडर्स, रूचि सेल, नायक कंस्ट्रक्शन एवं राज ट्रेडर्स के वेंडर को 80 प्रतिशत यानी कर चार-चार लाख रुपए कुल 24 लाख रुपए भुगतान किया गया। आखिर यह सब राशि कहां और किस पंचायत के विकास में लगे हैं, कोई जानकारी नहीं विभाग के पास। आखिर सवाल यह उठता है कि बाबू भगत ने कार्य हुआ नहीं और इतना बड़ा राशि स्वीकृत कर उसे राशि का बंदरबांट कर दिया गया।

- Advertisement -

Share this Article