कोरबा रेलवे स्टेशन में प्री पेड बूथ का प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम मंत्री ने किया शुभारंभ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन में “प्रीपेड बूथ इजी ट्रिप” का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने प्रीपेड बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। रेलवे परिसर बूथ का जायजा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से कोरबा वासियों की मांग रही है कि स्टेशन परिसर में प्री पेड बूथ का संचालन हो। प्रीपेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षा की गारंटी के साथ निर्धारित किराया ही लोगों को देना होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक भी कहीं ना कहीं परेशानी का सामना कर रहे थे। प्रीपेड बूथ से ना तो यात्रियों को परेशानी होगी न ही ऑटो चालकों को दिक्कतें होंगी।

- Advertisement -

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा के ऑटो चालक बहुत ही ईमानदार हैं, ऐसे कई उदाहरण है जब लोगों ने अपने बैग, मोबाइल, पर्स गलती से छोड़ दिए थे तब ऑटो चालकों ने ईमानदारी का परिचय देकर अपना ही नहीं कोरबा शहर की पहचान बनाई। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विशेषकर ऐसे यात्री जो पहली बार कोरबा पहुंचते है उनको ऑटो का किराया नहीं मालूम होता है अब वे सीधे प्री पेड बूथ पर जाकर सीधे टिकट ले सकेंगे।
इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, वार्ड 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद सुफल दास, निगम के नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जिला परिवहन अधिकारी, ऑटो संघ के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

शहर के 42 स्थानों तक का किराया तय, मिलेगी ऑटोमेटिक पर्ची

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया की रेलवे स्टेशन से शहर के विभिन्न 42 स्थान तक का किराया ऑटो चालकों के साथ बैठक कर निर्धारित किया गया है। प्रीपेड बूथ में स्थान बताने के बाद ऑटो नंबर और टिकट ऑटोमेटिक तरीके से जनरेट होगी।

Share this Article