ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस व कबड्डी में प्रतिनिधित्व करेंगे निवास साव……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा/रायगढ़। सार्वजनिक खेलों में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की भागीदारी और प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए, राज्य सरकार द्वारा ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस (पुरुष/महिला) और कबड्डी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का दल चयन किया गया है। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटाहरदी जिला रायगढ़ के व्यायाम शिक्षक निवास साव का भी चयन किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए निवास को शुभकामना प्रेषित किए हैं। इस संबंध में, 2024-25 के ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) मार्च 2025 और कबड्डी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 3 से 8 जनवरी तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता 5 दिसंबर 2024 को रायपुर के माधवराव सप्रे शाला में आयोजित की गई थी।

- Advertisement -

कबड्डी के चयन ट्रायल 12 दिसंबर को बिलासपुर स्थित स्व. बी. आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किए गए थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम के कोच और मैनेजर की सूची संलग्न की गई है। कबड्डी टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर 26 से 31 दिसंबर तक स्व. बी. आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। यह कदम कर्मचारियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के इन चयनित खिलाडिय़ों और अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं, और उन्हें उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

 

Share this Article