वार्ड क्रमांक 06 पुरानी बस्ती से जितेंद्र सिंह राजपूत ने चुनाव लड़ने जताई इच्छा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 06 पुरानी बस्ती के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है। ऐसे में वार्ड के ही युवाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले जितेंद्र सिंह राजपूत ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं।
इनके निर्दलीय चुनाव लडने से बड़े उठा-पटक से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 06 पुरानी बस्ती से जितेंद्र सिंह राजपूत के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है।

- Advertisement -

जितेंद्र सिंह राजपूत छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं। वर्षों से क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने का निश्चित ही फायदा जितेंद्र राजपूत को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने दोनों पार्टियों के पार्षदों की कार्यशैली देखी है, वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है। जिसका लोगों को काफी मलाल है। इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं। जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा।

Share this Article