वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दावेदारों की रहेगी लंबी सूची……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में वार्ड के ही किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इनके निर्दलीय चुनाव लडने के ऐलान से राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी को शिकस्त मिल सकती है।

- Advertisement -

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर से अजय अग्रवाल के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। अजय अग्रवाल छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं, वर्षों से क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने का निश्चित ही फायदा अजय अग्रवाल को मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोगों ने दोनों पार्टियों के पार्षदों की कार्यशैली देखी है वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है जिसका लोगों को काफी मलाल है, इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा, अगर जनता मौका देती है तो वार्ड के विकास में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं रखा जाएगा

Share this Article