वार्ड क्रमांक 19 के सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दावेदारों की रहेगी लंबी सूची…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 पत्थरी पारा के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में वार्ड के समाज सेवी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मैनेजर दास  ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इनके चुनाव लडने के ऐलान से उनके समर्थकों में हर्ष है।

- Advertisement -

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 19 पत्थरी पारा से मैनेजर दास के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। मैनेजर दास विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के लिए कार्य किये है । वही अभी भाजपा में वार्ड संयोजक के पद पर कार्य कर रहे है ।  वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है जिसका लोगों को काफी मलाल है, इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा, अगर जनता मौका देती है तो वार्ड के विकास में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं रखा जाएगा

Share this Article