EVM से नहीं, बैलेट पेपर से होगा नगरीय निकाय, पंचायत का चुनाव…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba.  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा। आगामी चुनाव के लिए 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि, EVM मशीन की तैयारी में समय लग रहा था।

- Advertisement -

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि, चुनाव आयोग तैयारी कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है। नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है।

राज्य निर्वाचन आयोन ने सभी कलेक्टर्स को बैलेट पेपर प्रिंटिंग को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे।

बैलेट पेपर से चुनाव पर कांग्रेस खुश

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी है। साहू ने कहा, “चलिए देर से ही सही, लेकिन बीजेपी को सद्बुद्धि तो आई। कांग्रेस तो हमेशा से यही कहती रही हैं कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।”

करीब एक माह पहले ही कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बैलेट पेपर से मतदान की मांग उठाई थी। लखमा ने कहा कि ईवीएम से आगामी विधानसभा चुनाव हुआ तो पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा दी गई जानकारी के बाद अब तो यह तय हो गया है कि कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है ।।

Share this Article