ब्रेकिंग न्यूज़ :- फिर हुआ हादसा ,देवपहरी में 15 वर्ष के बालक की डूबने से मौत……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. इन दिनों कोरबा शहर से लगे पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाए पहुच रहे है। लापरवाही की वजह के लोगो की जान जा रही है ।

- Advertisement -

ऐसे ही एक घटना में शनिवार को बिलासपुर से एक परिवार कोरबा के देवपाहरी पहुंचा था । झरने के पास गहराई में जाने से एक 15 वर्ष के बालक की डूबने से मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि बालक का नाम शुभम कशयप, पिता अरुण कुमार कश्य्यप है। आस पास के ग्रामीणों की मदद से बालक को पानी से निकला गया । गांव के लोगो ने 112 को सूचना दी । आरक्षक हिमांचल कंवर और वाहन चालक सत्येन्द्र सिंह गेंदले मौके पर पहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।
जिस प्रकार से लगातार पिकनिक स्पॉट पर नाबालिक बच्चों की मौत हो रही है उसे प्रशासन को गंभीरता से लेने चाहिए और ऐसे स्थान में जाने से रोकने के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए ताकि लगातार हो रही मौतों पर रोक लगा सके।

Share this Article